Connect with us

News

Panipat -Life Time Achievment Award to BK Sarla Didi – राजयोगिनी सरला दीदी “लाइफ टाइम अचीवमेंट” अवॉर्ड से सम्मानित

Published

on

पानीपत में पहली बार वायस ऑफ़ पानीपत” न्यूज़ चैनेल पानीपत ने  1100 महिलाओं  में से 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा जिसमे से 11 लड़कियों को दिया गया स्पेशल अवॉर्ड और 4 महिलाओं को मिला “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड। जिसमे सबसे पहला नाम हमारी आदरणीय राजयोगिनी सरला दीदी, पानीपत को “लाइफ टाइम अचीवमेंट” महिला रतन अवॉर्ड  से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजयोगिनी सरला दीदी जी की जीवन पर बनी डॉक्यूमेंटरी दिखाई गयी कि किस प्रकार से अपने सरल स्वभाव, त्याग, तपस्या तथा योगी जीवन से अनेको के जीवन को  प्रेरणा देने के निमित बने है।   यह प्रोग्राम  आर्य कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया जिसमे लगभग 500 लोगो ने भाग लिया।
Continue Reading

News

Panipat Gyan Mansarovar- पानीपत में 4 ब्रह्मकुमारियों बहनों का समर्पण समारोह -Samarpan Samaroh

Published

on

By

ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर  में पानीपत सर्कल की 4 बी के बहनों का समर्पण समारोह मनाया गया। यह समर्पण समारोह ज्ञान मानसरोवर परिसर के दादी चंद्रमणि यूनिवर्सल पीस ऑडिटोरियम में आयोजित  किया गया। इस समर्पण समारोह में  2000 से अधिक भाई  बहनों  ने भाग लिया।

इस समर्पण समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए  मुख्य रूप से राजयोगिनी चक्रधारी दीदी , राष्ट्रीय अध्यक्षा, महिला विंग, शक्ति नगर, दिल्ली   से पधारें। GRC  निदेशक बीके भारत भूषण, सर्कल  इंचार्ज राजयोगिनी  सरला दीदी, साउथ अमेरिका,  कोलोम्बिया से आये भ्राता मार्सेलो  और समर्पित होने वाली कन्याओं  ने दीप प्रज्जवलन कर इस  समर्पण  समारोह का शुभारंभ किया।
इस दौरान समर्पित होने वाली सभी बीके बहनों ने पूरी सभा के बीच मे ब्रह्माकुमारीज़ की धारणाओं को जीवन मे अपनाने का प्रतिज्ञा पत्र भी पढा और सभी बहनों ने अपनी भावना व्यक्त करते हए  ने कहा कि अब हमारा जीवन शिव पिता पर समर्पित है बुद्धि में यही रहे कि हमारा तो एक शिव बाबा दूसरा न कोई।   सब उस परमात्मा पिता का है। हमें  जीवन भर ट्रस्टी होकर रहना है। साथ – साथ मे उनके माता-पिता ने खुद अपनी कन्या का हाथ चक्रधारी दीदी के हाथों में सौंप दिया। फिर सभी कन्याओं ने मंच पर बने पंडाल में सुशोभित शिवलिंग की परिक्रमा की एवं  माला पहनाई। चक्रधारी बहन ने परमात्मा पिता शिव के प्रतीक चिन्ह वाली अंगूठी सभी बहनों को पहनाई।

 

राजयोगिनी चक्रधारी दीदी  ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि जीवन वही श्रेष्ठ है जो प्रभु के नाम समर्पित हो जाये।  विश्व कल्याण के लिए इन कन्याओं ने जो अपना सर्वस्व आज समर्पित किया है इससे महान कार्य और कुछ भी नही हो सकता।

 

बीके भारत भूषण ने कहा कि मुझे खुशी होती ये देखकर कि आज के मॉडर्न युग मे भी ये बहने दुनिया की चकाचौंध को छोड़ आध्यात्मिकता में अपनी रुचि रखे हुए हैं। धन्य है ऐसे माता  पिता जो इन  जैसी कन्याओं को जन्म को दिया।   इस मौके पर राजयोगिनी सरला दीदी ने भी अपने आशीर्वचन रखे और साथ-साथ सभी मेहमानों का शब्दों के माध्यम से आभार प्रकट किया।  उन्होंने कहा अगर हम अपने समय व शक्ति को मानव की भलाई के कार्य मे लगाएं तो हमारा जीवन आनन्द से भरपूर हो सकता है।साउथ अमेरिका कोलंबिया से आये भ्राता मार्सेलो ने भी सभी बहनों के लिए अपनी शुभकामनाएं  व्यक्त की।  मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का बीके कविता बहन, प्रभारी सुखदेव नगर, बिंदु बहन, प्रभारी नई प्रकाश नगर  व स्नेह बहन, प्रभारी, सफीदों  ने फूलों व गुलदस्तों से  स्वागत किया।

कार्यक्रम में मंच संचालन बीके सुनीता बहन, हुड्डा सेक्टर- 12 सेवाकेंद्र संचालिका ने किया। इस दौरान छोटे बच्चों द्वारा अनेकानेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गए।आज जो बहनें संस्था में समर्पित हुई उनके नाम क्रमशः बीके सुषमा बहन, बीके प्रीति बहन एवं मीनू बहन  बबैल सेवाकेंद्र, पानीपत  से  एवं बीके  प्रियंका  बहन, शिव नगर सेवाकेंद्र, पानीपत से है।  
Continue Reading

LIVE

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर दादी मनोहर इंद्रा मैडिटेशन हॉल का उद्धघाटन

Published

on

By

ज्ञान मानसरोवर  रिट्रीट सेंटर के दादी चंद्रमणि यूनिवर्सल पीस ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय युवा  दिवस पर दादी  मनोहर इंद्रा मेडिटेशन  हॉल का उद्धघाटन  किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय युवा  दिवस पर 800 से अधिक युवाओं  ने भाग लिया।
अन्तर्राष्टीय युवा  दिवस की शोभा बढ़ाने के लिए एवं दीदी मनोहर इंद्रा मैडिटेशन  हॉल का उद्धघाटन करने के लिए मुख्य रूप से  आदरणीय राजयोगी भ्राता बृजमोहन भाई साहब,  अतिरिक्त महासचिव , ब्रह्माकुमारीज़, माउंट आबू पधारें। इस अवसर पर श्री मति नीरू विज धर्मपत्नी, विद्यायक, पानीपत शहरी एवं युवाओं को मोटिवेट करने के लिए कुमारी जानवी, वंडर गर्ल ऑफ़ इंडिया भी पधारी।

राजयोगी भ्राता बृजमोहन भाई साहब,  श्रीमती नीरू विज,  राजयोगिनी सरला दीदी जी,  बी.के भारत भूषण जी, विधात्री बहन, ORC, एवं कुमारी जानवी  ने मिलकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ  दीप प्रज्वलित कर के  किया।

आदरणीय राजयोगी भ्राता बृजमोहन भाई साहब,  अतिरिक्त महासचिव , ब्रह्माकुमारीज़, माउंट आबू ने अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि युवाओं में असीम  शक्ति होती है उस शक्ति को हमने विश्व कल्याण के कार्य में लगाना चाहिए।  इस दुनिया में हर चीज का विपरीत है  सुख है तो दुःख भी है, शांति है तो अशांति भी है, प्रेम है तो घृणा भी है लेकिन आत्मा का अनादि गुण आनंद है आनंद का कोई विपरीत नहीं है इसलिए हमें आत्मिक स्मृति में आनंद की स्थिति में हर कर्म करने चाहिए।

बी.के भारत भूषण जी निर्देशक, GRC, पानीपत  अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि युवा शक्ति  हमारे राष्ट्र की शान है युवाओं का  जीवन गुणों से   भरपूर होना चाहिए जिससे हमारे राष्ट्र का नाम रोशन हो सके।
राजयोगी भ्राता ब्रिज मोहन भाई साहब, भ्राता भारत भूषण जी, राजयोगिनी  सरला दीदी  ने रिबन काटकर दादी मनोहर इंद्रा मेडिटेशन  हॉल का उद्धघाटन  किया।
इस अवसर  पर कल्पतरु प्रोजेक्ट का भी उद्धघाटन किया गया।  बी.के विधात्री बहन, राजयोगा  टीचर, ORC ने  कल्पतरु प्रोजेक्ट  के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Continue Reading

LIVE

दादी जानकी पॉजिटिव हेल्थ केअर सेंटर का उद्धघाटन

Published

on

By

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के थिराना रोड़ स्थित ज्ञान मनरोवर रिट्रीट सेंटर के दादी चंद्रमणि यूनिवर्सल पीस ऑडिटोरियम में दादी जानकी पॉजिटिव हेल्थ केयर  सेंटर का उद्धघाटन  किया गया। इस अवसर पर पानीपत सर्कल  की 15 ब्रह्माकुमारीज़  बहनों का समर्पण समारोह भी मनाया गया। समर्पण समारोह में 3500 से अधिक आत्माओं ने भाग लिया।
 

इस मौके पर मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती बहन, लंदन  से पधारी एवं भ्राता कृष्ण लाल पंवार,  मेम्बर ऑफ़ पार्लियामेंट राज्य सभा भी पधारें।  राजयोगिनी प्रेम लता, निर्देशक पंजाब जॉन भी इस अवसर पर पधारी।  जी.आर.सी. के निदेशक बीके भारत भूषण, सब जोन इंचार्ज बीके सरला बहन और समर्पित होने वाली कन्याओं के साथ उनके मात-पिता भी उपस्थित रहे।

राजयोगिनी जयंती बहन, भ्राता कृष्ण लाल पंवार, राजयोगिनी प्रेम लता, बीके भारत भूषण, बीके सरला बहन ने रिबन काटकर  दादी जानकी पॉजिटिव हेल्थ केयर सेंटर का उद्धघाटन  किया।  राजयोगिनी जयंती बहन, भ्राता कृष्ण लाल पंवार, राजयोगिनी प्रेम लता, बीके भारत भूषण, बीके सरला बहन एवं समर्पित होने वाली 15 ब्रह्माकुमारी ने मिलकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ  दीप प्रज्वलित कर के  विधिवत तरीके से किया।

राजयोगिनी जयंती बहन ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि जीवन वही श्रेष्ठ है जो प्रभु के नाम समर्पित हो जाये।  विश्व कल्याण के लिए इन कन्याओं ने जो अपना सर्वस्व आज समर्पित किया है इससे महान कार्य और कुछ भी नही हो सकता।   समर्पित होने वाली बहनों प्रति विशेष शुभ राय देते हुए जयंती बहन ने कहा कि जीवन भर ट्रस्टी होकर रहना है। बुद्धि में यही रहे कि हमारा कुछ भी नही, सब उस परमात्मा पिता का है।

भ्राता कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन इन बहनों ने मानव समाज के कल्याण हेतु आज जो अपना जीवन समर्पित किया है यह अति सराहनीय कार्य है  उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था एक विश्व व्यापी संस्था है जो शांत्ति स्थापना के कार्य में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

 

राजयोगिनी प्रेम लता, निर्देशक पंजाब जॉन ने भी अपनी शुभकामनाएं  देते हुए कहा कि  बहुत धन्या है ऐसे मात – पिता जो अपनी बेटियों को प्रभु के अर्पण कर रहे है और ऐसे अलौकिक दृश्य को अपनी आँखों को से देख रहे हो।  ज्ञान मानसरोवर  निदेशक बीके भारत भूषण ने कहा कि मुझे खुशी होती ये देखकर कि आज के मॉडर्न युग मे भी ये बहने दुनिया की चकाचौंध को छोड़ आध्यामिकता में अपनी रुचि रखे हुए हैं।

इस मौके पर ब्रह्माकुमारी की सर्कल इंचार्ज सरला बहन ने भी अपने आशीर्वचन रखे। और साथ-साथ सभी मेहमानों का शब्दों के माध्यम से आभार प्रकट किया।  उन्होंने कहा अगर हम अपने समय व  शक्ति को मानव की भलाई के कार्य मे लगाएं तो हमारा जीवन आनन्द से भरपूर हो सकता है।


बी.के ओमप्रकाश भाई पठानकोट ने अपने सुरीली गीतों से  ख़ुशी में झूम उठे।  कार्यक्रम में मंच संचालन बीके विवेक, माउंट आबू ने किया और कुमारी शिवि ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान समर्पित होने वाली सभी बीके बहनों ने सुनहरे पीले रंग की चुन्नी ओढ़ रखी थी, बहनों ने पूरी सभा के बीच मे ही ब्रह्माकुमारीज़ की धारणाओं को जीवन मे अपनाने का प्रतिज्ञा पत्र भी पढासाथ मे उनके मात-पिता ने खुद अपनी कन्या का हाथ जयंती दीदी  जो कि संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका है उनके हाथों में सौंप दिया, फिर जयंती दीदी ने परमात्मा पिता के प्रतीक चिन्ह वाली अगूंठी सभी बहनों को पहनाई।
Continue Reading

Brahma Kumaris Panipat