LIVE
International youth Day (GRC) Panipat

brahmakumaris panipat
विराट संत सम्मेलन Grand Sant Sammelan

सर्वप्रथम ब्रह्माकुमारी बहनों ने मंच पर उपस्थित सभी महानुभावों का बैज एवं गुलदस्ते के द्वारा स्वागत किया। तत्पश्चात ज्ञान मानसरोवर निदेशक बीके भारत भूषण व सर्किल इंचार्ज बीके सरला बहन जी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का सभी पूज्य संत जनों द्वारा दीप प्रज्वलन से शुभारंभ किया गया। इस संत सम्मेलन में 1000 से अधिक भाई बहनों ने भाग लिया।
आदरणीया वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शीलू दीदी जी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मनजीते बनने का अर्थ यह नहीं है कि मन को मारना अपितु मन को सुमन बनाकर अमन करना है और यह मन सुमन तब होगा जब इसमें सूंदर सूंदर विचार होंगे। मन को 1 सेकंड में वश में किया जा सकता है और इसकी सहज विधि है राजयोग। राजयोग के माध्यम के द्वारा हम अपने मन को जीत सकते है। हिंसा के बल से किसी का मन नहीं जीता जा सकता। लेकिन अपितु प्रेम के बल से सबको जीता जा सकता है। साथ साथ राजयोगिनी शीलू दीदी ने सभी को राजयोग का अभ्यास भी कराया।
आचार्य महामंडलेश्वर कमल किशोर (सहारनपुर) ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे नाज हैं मैं भारत देश का रहने वाला हैं, भले ही मैं पूरी दुनिया मे घुमा हूं, लेकिन ऐसा पवित्र स्थान कहीं नहीं देखा। भारत विश्व का महान तीर्थ स्थान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उत्थान में अध्यात्म की बहुत जरूरत है और ये ब्रह्माकुमारीज संस्थान एक मिशन के रूप में अध्यात्म अर्थात आत्मा-परमात्मा का सच्चा ज्ञान जन -जन तक पहुंचा रही है।
ब्रह्माकुमार भ्राता रामनाथ जी ने कहा कि आज साइंस ने भले ही बहुत तरक्की की है, सुख के लिए बहुत साधन बना दिए हैं, लेकिन उन साधनों में सदाकाल का सुख नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि सुख और शांति का स्रोत एक परमात्मा पिता है। उनको सदा याद करते रहें तो हम अपना जीवन सुखमय बना सकते हैं।
महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने कार्यक्रम में अपनी शुभ कामना देते हुए कहा कि जैसा आहार वैसा व्यवहार, जैसा पानी वैसी वाणी। आहार की शुद्धि हमारे व्यवहार से जुड़ी है। स्वम् भगवान आबू के भूमि पर आये इसलिए हमें आबू के बाबू के काबू आ जाना चाहिए ।
गोस्वामी सुशील जी महाराज ने कहा कि केवल मंदिर जाना, गीता, रामायण आदि पढ़ना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह तो परिवर्तन का हमारा पहला कदम होता है। ये सब करने के बाद हमें ज्ञान की बातों को जीवन में धारण करना बहुत जरूरी है। ज्ञान को केवल कंठस्थ करना ही काफी नहीं है। उसको व्यवहारिक जीवन में भी लाना है।
राजयोगिनी सरला दीदी जी सर्कल इंचार्ज, पानीपत ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ में आने वाले 10 लाख से ज्यादा भाई-बहनें ऐसे हैं जो घर गृहस्थ में रहते पवित्र जीवन व्यतीत कर रहे हैं। साथ साथ सभी महामंडलेश्वर एवं संतो का धन्यवाद् किया। भ्राता सतीश गोयल, अध्यक्ष वृद्ध एंड अनाथ आश्रम, पानीपत, भ्राता राधे श्याम, सदस्य धार्मिक विभाग, चंडीगढ़ से मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंच का कुशल संचालन ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने किया। नन्ही बालिकाओं ने स्वागत नृत्य और शिव महिमा नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सभी महामंडलेश्वरों एवं संतो को पुष्प मालाएं एवं दुष्याले पहनाकर और ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया।
2 विराट संत सम्मेलन में भाग लेने वाले मंच पर उपस्थित सभी पूज्य महामंडलेश्वर एवं संत जन।
3 विराट संत सम्मेलन में अपनी अपने अनुभव युक्त विचार रखते हुए आदरणीया वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शीलू दीदी जी।
4 विराट संत सम्मेलन में अपनी शुभकामनाएं देते हुए महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, (पटौदी) ।
5 विराट संत सम्मेलन में अपनी शुभकामनाएं देते हुए राजयोगी भ्राता रामनाथ जी।
6 विराट संत सम्मेलन में अपनी शुभकामनाएं देते हुए आचार्य महामंडलेश्वर कमल किशोर जी (सहारनपुर)
7 . विराट संत सम्मेलन में अपनी शुभकामनाएं देते हुए राजयोगी भ्राता भारत भूषण जी।
8 विराट संत सम्मेलन में अपनी शुभकामनाएं देते हुए गोस्वामी सुशील जी महाराज (दिल्ली),
9 विराट संत सम्मेलन में अपनी शुभकामनाएं देते हुए राजयोगिनी सरला दीदी जी।
10 विराट संत सम्मेलन में कार्यक्रम का लाभ उठाते हुए भाई बहने।
brahmakumaris panipat
विश्व धरा दिवस समारोह – World Earth Day Celebration

भ्राता मुकेश जी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान इस धरा को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए आये है । इसलिए सबसे पहले हमें अपने मन को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाना है। तभी हम इस विश्व को स्वच्छ एवं स्वस्थ बना सकेंगे।
brahmakumaris panipat
माननीय मुख़्यमंत्री, हरियाणा भ्राता नायब सिंह सैनी का पानीपत ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर पहुंचने पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम संपन्न

माननीय मुख़्यमंत्री एवं अन्य मंत्रीओ का ज्ञान मानसरोवर आगमन पर तपस्या धाम एवं पुरे कैंपस का विजिट कराया गया एवं स्टेज पर बहनों द्वारा बैज एवं गुलदस्तों द्वारा स्वागत किया गया। माननीय मुख़्यमंत्री भ्राता नायब सिंह सैनी, भ्राता असीम गोयल, भ्राता कृष्ण लाल पंवार, भ्राता प्रमोद विज, भ्राता महिपाल ढांडा,भ्राता भारत भूषण, राजयोगिनी सरला दीदी जी एवं बी के. सोनिका, ORC एवं सभी मंचासीन ने मिलकर दीप प्रज्वलन कर इस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
भ्राता नायब सिंह, माननीय मुख़्यमंत्री, हरियाणा ने अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है कि हमारी लाडो प्रोजेक्ट के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की लॉन्चिंग के लिए एक आध्यात्मिक स्थान ज्ञान मानसरोवर को चुना गया है। ऐसे स्थानों पर आकर मुझे बहुत अच्छा लगता है। आज से कुछ वर्ष पूर्व भी में यहाँ आया था माननीय मुख़्यमंत्री ने आपने कर कमलो से ‘हमारी लाडो’ प्रोजेक्ट की भी लॉन्चिंग की।भ्राता भारत भूषणजी ने माननीय मुख़्यमंत्रीजी एवं सभी मंचासीन का स्वागत अपने शब्दों से किया। आगे उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ में महिलाओ को बहुत ऊँचा स्थान दिया जाता है जितने भी हमारे सेवाकेंद्र है उन सब की संचालिकाएं हमारी महिलाएं ही है। साथ साथ उन्होंने रक्षा बंधन की भी सभी को शुभकामनायें दी।कार्यक्रम के अंत में राजयोगिनी सरला दीदी ने माननीय मुख़्यमंत्री भ्राता नायब सिंह सैनी को, रक्षा बंधन भी बांधा एवं शॉल पहनाकर एवं ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित भी किया। मंच पर उपस्थित भ्राता असीम गोयल, भ्राता कृष्ण लाल पंवार, भ्राता महिपाल ढांडा, भ्राता प्रमोद विज को भी शॉल पहनाकर एवं ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित भी किया। बी के. सोनिका, ORC ने सभी को महिला सशक्तिकरण पर सुंदर विचार सुनाये।मंच पर श्री मति अमनीत पी कुमार, IAS, कमिश्नर एंड सेक्रेटरी, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रीमती मोनिका मालिक, IAS, डायरेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचकूला, श्री मति राज बाला कटारिया, एवं श्रीमती पूनम रमन, जॉइंट्स डायरेक्टर, महिला एवं बाल विकास, पंचकूला, भ्राता वीरेंदर दहिया, IAS उपायुक्त महोदय, पानीपत एवं अजीत सिंह शेखावत, IPS, अधीक्षक पुलिस, पानीपत भी उपस्थित भी थे।
1. दीप प्रज्वलन कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अन्तर्गत हमारी लाडो प्रोजेक्ट कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए माननीय मुख्यमंत्री भ्राता नायक सिंह सैनी, भ्राता असीम गोयल, भ्राता कृष्ण लाल पंवार, भ्राता प्रमोद विज, भ्राता महिपाल ढांडा,भ्राता भारत भूषण, राजयोगिनी सरला दीदी जी एवं अन्य।
2. हमारी लाडो प्रोजेक्ट कार्यक्रम में अपनी शुभकामनायें देते हुए माननीय मुख्यमंत्री भ्राता नायब सिंह सैनी जी।
4. माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ईश्वरीय सौगात देते हुए राजयोगिनी सरला दीदी, भ्राता भारत भूषण जी एवं अन्य।
5. हमारी लाडो प्रोजेक्ट एफएम रेडियो का शुभारम का लांचिंग करते हुए माननीय मुख्यमंत्री भ्राता नायब सिंह सैनी, भ्राता असीम गोयल, भ्राता कृष्ण लाल पंवार, भ्राता प्रमोद विज, भ्राता महिपाल ढांडा,भ्राता भारत भूषण, राजयोगिनी सरला दीदी जी एवं अन्य।
6. माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी को रक्षाबंधन बांधती हुई राजयोगिनी सरला दीदी जी एवं अन्य ।
7.भ्राता असीम गोयल को ईश्वरीय सौगात देते हुए राजयोगिनी सरला दीदी जी एवं भ्राता भारत भूषण जी।
8. भ्राता कृष्ण लाल पंवार ईश्वरीय सौगात देते हुए राजयोगिनी सरला दीदी जी एवं भ्राता भारत भूषण जी।
9. महिपाल डंडा जी, राज्य पंचायत मंत्री, हरियाणा को ईश्वरीय सौगात देते हुए राजयोगिनी सरला दीदी जी एवं भ्राता भारत भूषण जी।
10. भ्राता प्रमोद विज जी, MLA , शहरी पानीपत को ईश्वरीय सौगात देते हुए राजयोगिनी सरला दीदी जी एवं भ्राता भारत भूषण जी।
11. हमारी लाडो प्रोजेक्ट कार्यक्रम में स्वागत करते हुए भ्राता भारत भूषण जी।
-
LIVE4 years ago
Panipat Gyan Man Sarovar-Felicitation of 80 Tapaswi Kumar
-
News4 years ago
Panipat – ज्ञान मानसरोवर पानीपत में 108 दिन की योग तपस्या भट्टी का शुभारम्भ- Yog Bhatthi at Panipat Gyan Mansarovar Retreat Centre
-
News8 years ago
Seminar for Jurists at Gyan Mansarovar Academy-Panipat (HR)
-
LIVE5 years ago
LIVE | 21 JULY| 7.00 PM |अंतिम समय की तैयारी | राजयोगिनी चक्रधारी दीदी जी | (मंगलवार) सायं 7:30 से 8:15 |
-
LIVE5 years ago
LIVE – 24-6-2020 5.30 Pm Yog Tapasya Bhatti Part- 2 By Gyan Mansarovar Panipat
-
News9 years ago
Retreat Centre
-
LIVE5 years ago
LIVE 19-08-2020, 06.30PM | त्रिदिवसीय योग भट्टी | RAJYOGINI SAPNA DIDI JI (CHINA) | सायं 6:30 से 8:00 |
-
LIVE5 years ago
LIVE | 9 अगस्त | ज्वालामुखी योग | वेदांती दीदी जी | ब्रह्माकुमारीज़ अफ्रीका | सायं 7:30 से 8:15 |